केन्द्रीय ट्रेंड मजदूर यूनियन एवं किसान सभा के द्वारा विरोध प्रदर्शन
केन्द्रीय ट्रेंड मजदूर यूनियन एवं किसान सभा के द्वारा विरोध प्रदर्शन

जे टी न्युज, सहरसा :
सहरसा केद्रीय श्रम संगठन के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर जिला परिषद केंपस से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। थाना चौक वीर कुंवर सिंह चौक होते अम्बेडकर प्रतिमा होते सरकार के खिलाफ गगनचुंबी नारे लगाते केंद्रीय बजट में किसान मजदूर के साथ पक्षपात एवं चार लेबर कोड वापस लेने श्रम कार्यालय में अफसर साही खत्म करने तथा अन्य मांगो को लेकर किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया जिसके बाद प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।
किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि कॉर्पोरेट – सांप्रदायिक निज़ाम की एनडीए सरकार अत्याचारी नीतियों को निरंकुशता के साथ लागु कर रही है। इसने एक तरफ दुखों, नौकरियों और बेरोजगारी के असहनीय बोझ को आम आवाम पर डाला है और गरीबी बेहिसाब बढ़ाया है, तो दूसरी तरफ आम जनता के विरोध और असहमति के संवैधानिक एवं लोकतान्त्रिक अधिकारों पर बर्बरतापूर्ण अंकुश लगाया है l इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा । सभा को संबोधित करते हुए एटक के जिला सचिव प्रभुलाल दास ने कहा कि पूरा संविधान और लोकतान्त्रिक संस्थायें, और उनके मूल्य को वर्तमान के इस फासीवादी निज़ाम ने लगातार हमला कर समाप्त कर रही है l
सीटू नेता नसीमउद्दीन ने कहा सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी सेवाओं जैसे भारतीय रेल, रक्षा, कोयला खदानें, इस्पात, बंदरगाह , हवाई अड्डा, सड़क मार्ग, बैंक, बीमा का निजीकरण और बिक्री कर रही है यह सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को खत्म कर मजदूर कर्मचारी विरोधी यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) योजना लागू कर रही है l
किसान सभा के नेता परमानंद ठाकुर ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी बजट के साथ-साथ चार लेबर कोड जो देश के श्रमिक वर्ग को दासता के हथकड़ियों से जकड़ने के लिए बनाया है देश के उपर थोप रही है। एक्टू नेता कुंदन यादव ने कहा सरकार मजदूर किसान विरोधी हैं ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। उपस्थित किसान सभा जिला अध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव डीवाईएफआई जिला सचिव कुलानन्द कुमार सीटू नेता दुखी शर्मा, व्यास प्रसाद यादव, नसीम मिस्त्री, शकिल अहमद खां, हृदय नारायण यादव रमेश यादव, रामविलास पासवान, रमेश शर्मा,डोमी पासवान, मनोज शर्मा,मो मक्कसुद दिलीप शर्मा मो जाकिर,सुमन कुमार,एटक नेता भवेश यादव, शंकर कुमार, किसान नेता दीपनारायण यादव, नौजवान नेता डॉ प्रभात रंजन निरंजन राय,ललन कुमार, दिलीप कुमार, ऐक्टू नेता विजेंद्र यादव आदि मौजूद थें।

