भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने जिलाधिकारी समक्ष संयुक्त विशाल प्रदर्शन हेतु की बैठक

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने जिलाधिकारी समक्ष संयुक्त विशाल प्रदर्शन हेतु की बैठकजे टी न्यूज, समस्तीपुर: बदलो सरकार बचाओ बिहार नारे के साथ जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने 20 मार्च को समस्तीपुर जिलाधिकारी समक्ष संयुक्त विशाल प्रदर्शन की सफलता हेतू समस्तीपुर लोकल कमिटी की बैठक रामसागर पासवान की अध्यक्षता एवं शाह जफर इमाम के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक में आवास योजना में नाम जुड़वाने में हो रहे धांधली के खिलाफ, आवास योजना में जाब कार्ड अनिवार्यता समाप्त करने, रसायनिक खाद की कालाबाजारी,200 यूनिट बिजली फ़्री, भूमिहीनों को 5 5 डिसमिल जमीन मुहैया करने, स्मार्ट मीटर समाप्त करने, वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन तीन हजार देने, बाढ़ सुखाड़ का स्थाई समाधान सहित अन्य मांगों को लेकर आयोजित संयुक्त प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु सभी शाखाओं की बैठक एवं जीवी एवं सभा के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव उपेन्द्र राय जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, जिला कमिटी सदस्य रघुनाथ राय सुखदेव राय अनिल कुमार ए हादी,तिलक साहनी, दिनेश राय, सुबोध कुमार,राजकुमार पासवान ,राज नारायण राय, लाल बहादुर राय अन्य साथियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button