आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस का आयोजन


जे टी न्यूज़, खानपुर/समस्तीपुर : आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज गोदभराई दिवस का आयोजन बाल विकास परियोजना खानपुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। जिसके अंतर्गत खानपुर दक्षिणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 उदयपुर में गोदभराई दिवस खानपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया जी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर के उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, एबीपी ब्लॉक फेलो कुंदन कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी द्वारा अवलोकन किया गया। उपस्थित सभी गर्भवती माता का गोदभराई रस्म करने के उपरांत स्वास्थ्य एवं पोषण, गर्भावस्था के दौरान देखभाल पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। उक्त कार्यक्रम में गोद भराई दिवस आयोजन करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के 7 तारीख को यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं एवं समुदाय में जागरूकता हेतु मनाया जाता है। गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष देखभाल, 4 प्रसवपूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, गर्भावस्था के दौरान खतरे का लक्षण, पौष्टिक आहार देखभाल एवं आराम, एनीमिया से रोकथाम हेतु आयरन युक्त भोजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं को नियमानुसार आयरन एवं फोलिक एसिड टेबलेट, कैल्शियम का टेबलेट अनिवार्य रूप से सेवन करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार के द्वारा गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, माता के खतरे का लक्षण की पहचान एवं ससमय उपचार, अनिवार्य रूप से आयरन एवं कैल्शियम गोली का सेवन पर चर्चा किया गया एवं स्वस्थ्य पंचायत थीम पर प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, खानपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया श्यामा देवी, चंद्रशेखर राय, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर केसव कुमार, एबीपी ब्लॉक फेलो कुंदन कुमार, महिला पर्यवेक्षीका सुमन कुमारी, जीविका सीएनआरपी प्रतिमा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी, आशा राजकुमारी देवी, गर्भवती महिलाएं एवं समुदाय के लोग सक्रिय रूप से भाग लिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button