भाजपा खगड़िया चौथी बार पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता बने मनीष कुमार राय
भाजपा खगड़िया चौथी बार पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता बने मनीष कुमार राय

जे टी न्यूज, खगड़िया: भाजपा खगड़िया जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के द्वारा अपने टीम का विस्तार करते हुए पार्टी के समर्पित एवं चर्चित युवा नेता मनीष कुमार राय (गुड्डू) चौथी बार भाजपा खगड़िया का जिला मीडिया प्रभारी तथा जिला प्रवक्ता बनाया गया है वही श्री मनीष कुमार राय ने बताया है कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास कर संगठन कार्य को बढ़ाने एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है

उसके लिए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय डॉ० दिलीप जायसवाल , संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसाणिया , बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा ,क्षेत्रीय सह प्रभारी रविंद्र रंजन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है वहीं उन्होंने कहा है कि पार्टी ने जो हम पर विश्वास कर जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता जैसे दायित्व की अहम जिम्मेदारी मुझे दी है। निश्चित रूपेण हम उस विश्वास पर शत प्रतिशत पूरा खडा उतरने का प्रयास करूंगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा ।


