पिकअप से 2700 बोतल शराब जब्त

पिकअप से 2700 बोतल शराब जब्त

जे टी न्यूज़ बिस्फी ( मधुबनी ) औ़सी थाना अंतर्गत थाना के सामने एनएच 527 बी पर एक पिकअप से 2700 बोतल शराब जब्त किया गया है। शराब को अठारह बोरे में लाद कर रहिका की तरफ से लाया जा रहा था। शनिवार की रात 12 बजे जब रहिका की तरफ से आ रही पिकअप वैन को रूकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़ कर भागना शुरू किया।जिसे सतर्क जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया l औंसी थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति चालक सह गाड़ी का मालिक अजय कुमार यादव तथा दूसरा मो सलीम है।दोनों जयनगर का रहने वाला है।


औंसी पुलिस द्वारा बिगत तेरह महीने में विकास कुमार के नेतृत्व में 10 हजार लीटर से अधिक शराब पकडी गयी है। 25 चार पहिया वाहन,लगभग इतना ही दिन में दो पहिया वाहन तथा दो बसें भी पकड़ी गयी है।गौरतलब है कि औंसी थाना मात्र ढाई पंचायतों का ही थाना है l»

Related Articles

Back to top button