बिथान एवं हसनपुर प्रखंड का सम्मिलित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
बिथान एवं हसनपुर प्रखंड का सम्मिलित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार समस्तीपुर लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के नेतृत्व में 20 मार्च से लगातार हर प्रकोष्ठो की बैठक एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया जा रहा है। बुधवार 02 अप्रैल को बिथान प्रखंड एवं हसनपुर प्रखंड दोनों का सम्मिलित कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित गंगा उत्सव पैलेस हसनपुर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक कि अध्यक्षता विथान प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया , मंच संचालन हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा के द्वारा किया गया। जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों ने लोक सभा में 100% रिजल्ट देने का काम किया है। उसी प्रकार से विधानसभा में अपनी पार्टी 100% रिजल्ट देने काम करेंगे इसके लिए साथीयों हम सब को आज संकल्प लेना होगा की पार्टी के विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर चलना है और प्रखंड से लेकर बुथ स्तर तक हजारों साथीयों को जोड़ने का काम करना।
वहीं जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से हमारे पार्टी NDA गठबंधन सरकार में उपलब्धी देने का काम किया है। आने वाले विधानसभा में भी NDA गठबंधन में बड़ी उपलब्धि देने काम करेंगे। इसके लिए साथीयों आप सभी को थोड़ा और मजबूती से पार्टी के लिए समय देना होगा। इस लिए आप सदस्यता अभियान शुरू कर बुथ स्तर पर जाकर सैकड़ों साथीयों को जोड़ने का काम करेंगे। वहीं बैठक में शामिल हुए आई टी सेल जिला अध्यक्ष श्याम पासवान, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, हरे कृष्ण पासवान, फुदन सिंह, रंजीत यादव, विनोद यादव, राज कुमार ठाकुर, डोमन पासवान, श्याम सुंदर महतो , विजय मालाकार, राजकिशोर राउत(मुखिया) आदि समस्त कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित हुए।

