राम बालक सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न
राम बालक सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न

जे टी न्यूज, विभूतिपुर: आज ही रविवार को सत्कार होटल, सिंघिया घाट के सभागार में आहूत भूतपूर्व विधायक रामबालक सिंह संगठन द्वारा विभूतिपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा सभागार इस बात का गवाह प्रतीत होता नजर आ रहा था मानो विभूतिपुर की धरती पुनः “अपन बेटा” के रूप में बतौर विधायक स्वीकार करने को तैयार है। पिछले कई महीनों से विधानसभा क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे और सभा में उमड़ी भीड़ चिल्ला चिल्लाकर कार्यकर्ताओं के नारो “विभूतिपुर बचाओ, आपन माटी के बेटा को अपनाओ और बाहरी को भगाओ” कही सच न हो जाव

यह दीगर बात है कि पूर्व में पिछले दो टर्म लगातार रहे जेडीयू विधायक रहे राम बालक सिंह ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोग बाग को याद दिलाया के शिक्षा संस्थान के आई टी o आई o, बीएड जैसी कई संस्थानों को लाने का काम किया।
सभा का संचालन यमुना प्रसाद सिंह ने किया। अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में प्रभु राय, राम नरेश झा, राज कुमार महतो,राम चंद्र सिंह आदि शामिल थे।

