न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा किया क्षतिग्रस्त
न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा किया क्षतिग्रस्त
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सोमवार को न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था l बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस घटना की तीव्र निंदा की है और कहा कि यह गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग व संघर्ष के प्रति अनादर है, जिन्होंने नफरत को खत्म करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार सत्य और अहिंसा के महत्व को बहुत ही महत्वपूर्ण रूप से उजागर करते हैं। उन्होंने यह मान्यता रखी कि सत्य और अहिंसा मानव जीवन के मूल और आधार हैं। वे मानते थे कि सत्य और अहिंसा ही मानव जाति के लिए एकमात्र मार्ग है। उनके अनुसार इनके पालन से ही समाज के सुधार और विकास का मार्ग खुल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर सबसे अधिक गांधी प्रतिमाएं अमेरिका में हैं। इस मामले (न्यूयॉर्क में हुई बर्बरता) को तत्काल जांच के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के समक्ष उठाया जाना चाहिए और इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई किया जाना चाहिए l