स्वर्ण व्यवसायी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की एसपी से की मांग
स्वर्ण व्यवसायी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की एसपी से की मांग
जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पासवान ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए दिनारा थाना क्षेत्र के गंजभड़सरा बाजार में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी प्रिंस कुमार की रविवार को गोली मारकर हत्या कर आभूषण से भरा झोला छीन भाग गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यवसायी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गया। श्री पासवान ने एसपी रोशन कुमार से अपराधियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा दिलाने की मांग किया है और मृतक के आश्रित को मुआवजा दिलाने की सार्थक पहल करने की भी मांग के साथ पुलिस रात्रि गश्ती के साथ दिन का गस्ती करने पर बल दिया है ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो और अपराध पर नियंत्रण हो सके।

