महिला संवाद बना जागरूकता और सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम
महिला संवाद बना जागरूकता और सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम
जे टी न्यूज, अररिया :
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। मंगलवार को 33वें दिन अररिया जिले के 36 स्थानों पर आयोजित संवाद में 7200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने नल-जल योजना की अनियमितता, पानी की बर्बादी और सामुदायिक भवन की आवश्यकता जैसे मुद्दे मजबूती से उठाए।यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से जारी है, जिसमें एलईडी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जीविका की सफलता और बिहार की विकास यात्रा से जुड़ी लघु फिल्में दिखाई जाती हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले लीफलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का व्यापक असर देखा जा रहा है।
