अवकाशोपरांत डाॅ. वीणा कुमारी को दी गई विदाई

अवकाशोपरांत डाॅ. वीणा कुमारी को दी गई विदाई जे टी न्यूज, मधुबनी : मधुबनी स्थित देवनारायण यादव काॅलेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में मंगलवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर अवकाशप्राप्त प्राध्यापिका डाॅ. वीणा कुमारी की भावभीनी विदाई की गई। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक व शिक्षकेत्तर संघ की ओर से किया गया। कर्मियों ने पाग, दोपटा,शाॅल, अंगवस्त्र, फूल माला आदि से सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार समेत अन्य लोगों ने सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर प्रो. हरिश्चंद्र यादव, डाॅ. कृष्ण कुमार, प्रो. रामनारायण यादव, प्रो. सूरज नारायण यादव, प्रो. सुरेश यादव, प्रो. सत्यनारायण यादव, प्रो. विमल कुमार सिंह, प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो. उपेंद्र कुमार केसरी, डाॅ. लालबिहारी शरण, धर्मेन्द्र कुमार यादव, मुन्ना ठाकुर, गंगाराम यादव, हरिनारायण यादव, रामविलास राम, जीबछ यादव समेत सभी कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button