विधायक ने सुहागिनों को दी वट-सावित्री पर्व की शुभकामनाएं
विधायक ने सुहागिनों को दी वट-सावित्री पर्व की शुभकामनाएं
जे टी न्यूज, मधुबनी : सुहागिन महिलाओं की आस्था का प्रतीक वट सावित्री व्रत सोमवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। महिलाएं पति के दीर्घायु जीवन के लिए श्रद्धापूर्वक पूरे विधि-विधान से वट वृक्ष के साथ सत्यवान- सावित्री व यमराज की पूजा अर्चना की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री व्रत को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विधायक मीना कुमारी ने पूजा करती सुहागिनों से मिलकर शुभकामनाएं दीं। पंडित काशी नाथ झा व चन्द्रवीर नारायण ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कराई। बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार सोमवार को सुबह 11 . 02 बजे से शाम 3 . 30 बजे तक वट सावित्री व्रतियों के लिए पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के अनुसार सुहागिन वटवृक्ष की पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु जीवन एवं सुखदायक वैवाहिक जीवन की कामना करती है। इस दिन सुहागिन वटवृक्ष पूजन के बाद पति को प्रसाद देकर फलाहार करती है। पूजन के समय सुहागिन पीली रोली के साथ वटवृक्ष का पांच फेरे लेने के बाद सावित्री व सत्यवान की कथा का श्रवण किया।


