अररिया में महिला संवाद कार्यक्रम से बढ़ी जागरूकता महिलाएं रख रही हैं अपनी आकांक्षाएं
अररिया में महिला संवाद कार्यक्रम से बढ़ी जागरूकता महिलाएं रख रही हैं अपनी आकांक्षाएं
जे टी न्यूज, अररिया:
अररिया जिले में 18 अप्रैल 2025 से चल रहा महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता लाने में कारगर साबित हो रहा है। 18 संवाद रथ प्रतिदिन 36 स्थानों पर जाकर लघु फिल्मों और योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
महिलाएं कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रही हैं और अपनी समस्याएं व आकांक्षाएं भी साझा कर रही हैं, जिनकी एप व रजिस्टर के माध्यम से प्रविष्टि कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
पलासी की संगीता देवी ने अनाज भंडारण की मांग, जबकि अन्य महिलाओं ने यातायात सुविधा की कमी पर चिंता जताई।
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्साहजनक है।

