स्टेशन प्रबंधक ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर दिलाई शपथ
स्टेशन प्रबंधक ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर दिलाई शपथ
जे टी न्यूज, खगड़िया: खगड़िया स्टेशन परिसर में मना विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को खगड़िया रेलवे परिसर में पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया गया ।इस कार्यक्रम स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अदिला एवं उनके सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने कहा जिस तरह बेटी का पालन पोषण करते हैं उसी तरह पेड़ की रक्षा करने की वात कही वहीं रेल विभाग के सुधीर कुमार ने कहा प्लास्टिक उपयोग करने से हमलोग बिमारी का शिकार होते है इससे बचने के लिए प्लास्टिक का उपयोग पर रोक लगाने तथा जागरूक करने की वात कही । रेल संघर्ष समिति के सुभाष चन्द्र जोशी, उमेश ठाकुर, मधुभाला देवी, राम जी ठाकुर,विनोद पोद्वार अवसर पर सुभाष चन्द्र जोशी ने एक आदमी को एक वृक्ष लगाने की वात कही। महिला समाज की नेत्री मधुवाला ने कहा पर्यावरण को मजबूत किया जाए क्योंकि हम आज केवल लकड़ी का दरवाजा, खिड्की बनाने में लड़की का उपयोग कर पर्यावरण को नुकशान पहुंचा रहे है।स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा प्लास्टिक के प्रचलन से दिन प्रतिदिन हमलोग रोगप्रस्त हो रहे है इसका उपयोग नहीं करने की वात कही । वहीं प्रबंधक परिसर में शपथ ग्रहण किया गया। आज कार्यालय पहुंचने के बाद रेल विभाग के तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसकी सुरक्षा के लिए अधिक अधिक से पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ लिया।



