बागमती नदी की वेलवाधार को बूढ़ी गंडक नदी में मिलान के विरुद्ध करेंगे विधान सभा का घेराब

बागमती नदी की वेलवाधार को बूढ़ी गंडक नदी में मिलान के विरुद्ध करेंगे विधान सभा का घेराब

जे टी न्यूज़

खानपुर, समस्तीपुर : सरकारी निर्णय के विरुद्ध लड़ाई के लिए कमिटी की गठन मुज़फ़्फ़रपुर,समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिले को झील में तबदील नहीं होने दिया जाएगा। प्रखंड ही नही चार जिले को झील में तबदील होने से बचाव को लेकर उच्च विधालय सिरोपट्टी खतुआहा परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर राय ने की। संचालन डॉ लाल बाबू ने किया।


उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए सीपीआई नेता रामचंद्र महतो ने कहा कि हमलोगों को डुबोने के लिए दरभंगा जिला के कुछ नेताओं ने सरकार को गलत प्रस्ताव देकर बिहार के मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, बेगूसराय,एवं खगड़िया जिला के लोगो को डुबोने की नीति अपनाई है। इससे पूर्व यह नीति अपनाई गई थी,उस समय भी हमलोगों ने बिषय वस्तु से गवगत कराया था।उस समय कार्य पर रोक लगाई गई थी।लेकिन 17 वर्ष बाद यह कार्य शुरू कर दिया गया है।इस कार्य के विरुद्ध जिला मुख्यालय से लेकर विधान सभा घेराब का समय निर्धारित की गई।

लड़ाई के लिए नीति एव कमिटी की भी गठन की गई। लोगो को जागरूकता कमिटी की गठन की गई। पहले करेह नदी में पुल बनाकर हमलोगों को परेशान करना चाहते थे। अब बेलवाधार को बूढ़ी गंडक नदी में जोड़ कर हमलोगों को डुबोना चाहते हैं।यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने जरूरत पड़ने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा क्षेत्र के लोग विधान सभा घेराब की चेतावनी दी है।

स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि यह खानपुर प्रखंड की बात नही है बल्कि मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,बेगूसराय,खगड़िया जिला सहित चार जिला की लोगो को डुबोने की समस्या सरकार द्वारा अपनाई गई है। इस समस्या पर जोड़दार आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार को गुमराह करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा क्षेत्र के लोग विधान सभा घेराब किया जाएगा। स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कही यह खानपुर प्रखंड की बात नही है। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे को माननीय मुख्यमंत्री के पास रखूंगी।जनहित में उन्हें हनहीं मानने पर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर किया जाएगा।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अबु तमीम ने कहा यह आम जनमानस लड़ाई है।

लड़ाई की गति को तेज करने के लिएउन्होंने समिति को 5000 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान किया। कार्यक्रम को भकपा के राज्य परिषद सदस्य राम चन्द्र महतो,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी राम विलास साहनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबु तमीम,,देवेंद्र नारायण झा,भाकपा सीपीआई सचिव जगत नारायण प्रसाद,डॉ लाल बाबू,पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अशोक पासवान मुखिया अमरजीत कुमार सिंह,भाजपा नेता अशोक कुमार झा, गोबिंद पासवान, अरविंद पासवान,सुनील कुमार सम्राट, निरंजन कुमार ठाकुर,विश्वबन्धु राय,जय कृष्णदत्त, बिजय कुमार आजाद सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button