संत शिरोमणि कबीर दास का 627 वीं जयंती एवं लालू यादव का 78 वीं जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

संत शिरोमणि कबीर दास का 627 वीं जयंती एवं लालू यादव का 78 वीं जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जे टी न्यूज, अलौली: महान संत कबीर दास का 627 वीं जयंती एवं समाजवादी चिंतक लालू यादव का 78 वीं जन्म दिवस सामाजिक न्याय, समाजवाद, सामाजिक सौहार्द, सामाजिक समरसता दिवस के रूप में देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में हथवन पंचायत के बंधेर में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि संत शिरोमणि कबीर दास का जन्म जेठ पूर्णिमा को 1398 ईस्वी में हुआ था तथा मृत्यु 1518 ईस्वी में मगहर में हुई थी।
उन्होंने कहा कि कबीर दास सच्चे अर्थों में संत शिरोमणि, लेखक, कवि, समाज सुधारक, सामाजिक समरसता सौहार्द का पक्षधर एवं अंधविश्वास, पाखंडवाद, कर्मकांड, विषमता, भेदभाव, बाह्य आडंबर, सामाजिक बुराई कुरीतियों के कट्टर विरोधी थे। वे मानव समाज के प्रकाश स्तंभ थे। वे जाति धर्म मंदिर मस्जिद वर्ण वर्ग से ऊपर उठकर इंसान की कर्म आधारित गुण की प्रधानता देते थे। वे इंसानियत मानवता नैतिकता आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द के प्रतिबिंब थे।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 को हुआ था। जेपी के 1974 के छात्र आंदोलन के लालू यादव प्रखर छात्र नेता थे। उन्होंने कहा कि लालू यादव समाजवादी चिंतक, सामाजिक न्याय के पक्षधर, सामाजिक समरसता के अग्रदूत, सामाजिक सौहार्द के प्रतिबिंब, एवं शोषित पीड़ित वंचित दलित महादलित अल्पसंख्यक पिछड़ा अति पिछड़ा के हित में अन्याय के खिलाफ मुखर आवाज हैं। मनुवादियों, संघियों, के विषमता भेदभाव पूर्ण राजनीति के खिलाफ इनका संघर्ष सदैव याद रहेगा। लालू यादव सांप्रदायिक शक्ति के आगे अंतिम क्षण तक झुकना पसंद नहीं किया। लालू यादव का स्वाभिमान सम्मान सामानता समरसता की लड़ाई जारी है।
श्री यादव ने कहा कि संत शिरोमणि कबीर दास एवं लालू यादव के सामाजिक न्याय व समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, देश बचाओ अभियान के संयुक्त सचिव विजय यादव, समाजसेविक सुबोध यादव, अमित कुमार बालेसर पासवान अरुण यादव रितेश ठाकुर अमित कुमार आदि ने जन्मदिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया तथा दीर्घायु जीवन की कामना किया वहीं संत कबीर को कोटि-कोटि नमन किया।

Related Articles

Back to top button