15 जून को बारां में 151 प्रतिभाएं हुई सम्मानित
15 जून को फ्रेंड्स महिला क्लब ने किया 151 प्रतिभाओं को सम्मानित
15 जून को बारां में 151 प्रतिभाएं हुई सम्मानित /15 जून को फ्रेंड्स महिला क्लब ने किया 151 प्रतिभाओं को सम्मानित
जे टी न्यूज, बारां.: फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष) सपना गोयल ने बताया कि क्लब द्वारा चतुर्थ सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार बारां जिला राजस्थान में आयोजित किया गया
जिसमें देश भर से सभी जिले से प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्र बंसल अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्मेलन(रजि.) संस्थापक- रक्तमित्र फाउंडेशन मथुरा उत्तर प्रदेश और अजय मेहरा जिला उपाध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ कोटा से रहे
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वल से की गईकार्यक्रम में विशेष सम्मान गोविंद सुमन बारां, डॉ. चन्द्र पाल देहडू उदयपुर, सुनील बंसल बारां, नितेश आर्य बारां का किया गया
कार्यक्रम में लाइक एंड कमेंट प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें प्रथम स्थान पर राजकुमार टोंगिया बारां से द्वितीय स्थान पर श्वेता चतुर्वेदी कोटा से
तृतीय स्थान पर अशोक शर्मा झालावाड़ से विजेता रहे सपना गोयल में बताया कार्यक्रम में सबसे पहले 10 रजिस्ट्रेशन होने वाले 10 प्रतिभाओं को क्लब की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट दिया गया
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मेंबर्स की एंट्री करने में सहयोग किया कार्यक्रम में मंच का संचालन सुरभि खंडेलवाल अध्यापिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्ता द्वारा किया गयाकार्यक्रम में जालौर, बीकानेर, बारां, हरियाणा,जयपुर,कोटा, झुंझुनू, चूरू, महाराष्ट्र, झारखंड, ब्यावर,पाली, झालावाड़, फरीदाबाद, बूंदी, बठिंडा पंजाब, रूद्रपुर उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, अटरू, जोधपुर, मुंबई, मथुरा, शाजापुर, हाथरस, भरतपुर, बिहार, उदयपुर, टोंक, जोधपुर ,इंदौर ,भवानी मंडी, अंता, कवाई, छबड़ा छीपाबड़ौद,अटरू आदि सभी जिलों से प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया


