मंगनी लाल मंडल राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए बधाई देने पहुंचे युवा नेता अविनाश आनंद

मंगनी लाल मंडल राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए बधाई देने पहुंचे युवा नेता अविनाश आनंद

जे टी न्यूज, पटना :
राजद के वरिष्ठ समाजवादी नेता मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर पार्टी के युवा नेता और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद ने उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और अंगवस्त्र, गुलदस्ता व मिठाई भेंट कर नए दायित्व के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान अविनाश आनंद ने मंगनी लाल मंडल को फणीश्वरनाथ रेणु की कालजयी रचना “मैला आँचल” की प्रति भेंट की। उन्होंने इसे सीमांचल की आत्मा और समाज की सच्चाई का प्रतीक बताया। “राजद ने अतिपिछड़ा समाज को जो सम्मान दिया है, वह अब तक किसी दल ने नहीं दिया” – अविनाश आनंद

राजद नेता अविनाश आनंद ने इस अवसर पर कहा:

हम लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हैं। मंगनी लाल मंडल जैसे अनुभवी, समाजवादी और दूरदर्शी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राजद ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ बातें नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारने वाली पार्टी है।”

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में आज तक अतिपिछड़ा वर्ग को ऐसा सम्मान किसी अन्य दल ने नहीं दिया। यह निर्णय न केवल राजद संगठन को सशक्त करेगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को एक मजबूत राजनीतिक दिशा भी देगा।

“मैला आँचल” से जोड़ी सीमांचल की राजनीति की चर्चा

मुलाकात के दौरान सीमांचल में अतिपिछड़ा समाज की स्थिति, गोलबंदी और राजनीतिक भागीदारी पर भी गंभीर चर्चा हुई। अविनाश आनंद ने कहा कि रेणु की लेखनी और मंगनी लाल मंडल का संघर्ष, दोनों सीमांचल की आत्मा से जुड़े हैं। राजद – सामाजिक न्याय का असली वाहक                                             @ -राजद नेता ने यह भी कहा:

देश में राजद पहली और इकलौती पार्टी है, जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया। हम जुबानी खर्च नहीं करते, हम ज़मीन पर बदलाव लाते हैं। मंगनी लाल मंडल जी के नेतृत्व में राजद और ऊंचाइयों तक जाएगा।”

यह मुलाकात न केवल बधाई का अवसर थी, बल्कि एक सामाजिक-राजनीतिक संवाद भी, जिसने आने वाले बिहार की राजनीति की दिशा को तय करने के संकेत दे दिए हैं।

Related Articles

Back to top button