राजद प्रदेश अध्यक्ष का नारायणपुर में हुआ भव्य स्वागत

राजद प्रदेश अध्यक्ष का नारायणपुर में हुआ भव्य स्वागत जे टी न्यूज, नारायणपुर/खगड़िया:
कोशी स्नातक कार्यालय नारायणपुर में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल , डॉ कांति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री, उदय नारायण चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजद,डॉ तनवीर हसन प्रदेश उपाध्यक्ष राजद , मति बीमा भारती पूर्व विधायक , बिनु यादव राष्ट्रीय महासचिव , मति अनीता कुमारी पूर्व प्रत्याशी मुंगेर लोकसभा, मदन शर्मा प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत विधानपरिषद के पूर्व प्रत्याशी के द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा 2025 में तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए स्नातक क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले 65 विधानसभा क्षेत्रों में बुद्धिजीवियों को जोड़ने एवं तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल को उन तक पहुंचाने के लिए सराहना किया ,उन्होंने कहा कि 2025 में राजद की सरकार बनेगी और 2026 के स्नातक चुनाव में भी राजद का परचम लहराएगा ,इस अवसर पर नवगछिया राजद जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान , बिहपुर विधानसभा के संतोष कुमार तिवारी, शिक्षा विद संजय चौहान , छात्र के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुशवाहा,कमल यादव , लालू अभिषेक ,विक्रम कुमार मंडल,नटबिहारी मंडल ,नीरज यादव,सतीश कुमार,केदार शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button