पूर्व मंत्री श्रीमती रेणू कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया
पूर्व मंत्री श्रीमती रेणू कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया
जे टी न्यूज, पटना: आज पूर्व मंत्री श्रीमती रेणू कुशवाहा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री विजय सिंह , जाप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राघवेंद्र कुशवाहा , पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री राजीव कोयरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी ज्वाइन की। समाज के हर वर्ग के लोग 20 वर्षों की NDA सरकार से त्रस्त है। मुख्यमंत्री जी अचेत है और बहुजन विरोधी भ्रष्ट भूंजा पार्टी सरकार के टायर्ड एवं रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे है। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। 20 वर्षों की जनविरोधी सरकार का जाना तय है क्योंकि इस बार परिवर्तन निश्चित है।




