राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 76 वाँ शहादत दिवस पर श्रद्धांजली सभा आयोजित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 76 वाँ शहादत दिवस पर श्रद्धांजली सभा आयोजित

जे टी न्यूज़, जयनगर :

जयनगर भाकपा माले के द्वारा जयनगर बस्ती पंचायत में गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 76 वाँ शहादत दिवस पर श्रद्धांजली सभा आयोजित किया गया।

स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती 24 जनवरी से गांधी जी 76 वाँ शहादत दिवस 30 जनवरी तक संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ -भाजपा हटाओ जनसंकल्प अभियान प्रखंड के गांव – गांव में चलाया गया है। महात्मा गांधी जी के जीवन पर विस्तार रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूरी का नाम गांधी नही है

त्याग – तपस्या व बलिदान का नाम है महात्मा गांधी, आज देश में महंगाई वेरोजगारी चरम सीमा पर है इसे समाधान करने के बदले मोदी सरकार देश के खनिज संपदाओं व संसाधन को अडाणी – अंबानी के हाथों बेच रहा है तो दुसरी ओर अपने जनविरोधी नीतियों पर पर्दा डालने के लिए साम्प्रदायिक उन्माद फैला कर आपसी भाईचाराओं को विभाजन में लगे हुए हैं और भाजपा संध परीवार के द्वारा देश में माहत्मा गांधी – भगत सिंह – अम्बेडकर – पटेल सहित अन्य महापुरुषों के स्मारक को तोड़ने की अभियान चला रहे हैं. और गांधी के हत्यारा गोडसे – सावरकर के देश बनाना चाहते हैं।

आज गांधी – अम्बेडकर भगत सिंह के कुर्बानियों के साथ साथ संविधान को बचाने की जरूरत है। गांधी जी के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित करते लोकतंत्र बचाओ – देश बचाओ भाजपा हटाओ अभियान को मजबूत करने की माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया ।

सभा को प्रखंड सचिव भूषण सिंह जेपी सेनानी अनरूद्ध ठाकुर मुस्तफा तस्लीम रशीद अंसारी सीताराम राम राज लाल पासवान तेजी लाल कामत मोहन पासवान देबू पासवान बौएलाल दास नजाम तैयब रघुनन्दन पासवान कुसमा देवी राधा देवी दुर्गा देवी अमेरिका देवी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button