ननिहाल जा रहा सन्नी रविवार से लापता

ननिहाल जा रहा सन्नी रविवार से लापता जे टी न्यूज, पसराहा/खगड़िया: पसराहा थाना क्षेत्र के सोंडीहा ननिहाल आ रहा सन्नी कुमार 29 जून से लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना अंतर्गत छोटी मदारपुर निवासी बबलू सिंह के 14 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार रविवार से लापता है। बबलू सिंह ने बताया की पुत्र सन्नी कुमार ममेरा भाई सोंडीहा निवासी राजू कुमार पिता राम प्रसादी सिंह के साथ लेबा बासा में था। रविवार की दोपहर बासा पर से राजू और सन्नी गोछारी एनएच 31 पहुचा। राजू ने सन्नी को सीएनजी टेम्पू पर बैठा कर पसराहा में उतार देनी की बात कह कर वापस लेवा चला गया। सन्नी आज तक सोंडीहा ननिहाल नहीं पहुचा है। नाही घर पहुच है। काफी खोजबीन के बाद इसकी लिखित सूचना सोमवार को महेशखूंट थाना को दी गई है।

Related Articles

Back to top button