तुषार गांधी का भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा प्रारंभ

तुषार गांधी का भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा प्रारंभ

बेतिया,  : आज महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा प्रारंभ किया ।उनके साथ संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ साथी डॉक्टर सुनीलम भी थे। राजकुमार शुक्ला कॉलेज चनपटिया के सतवरिया में शुक्ला जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे वृंदावन आश्रम पहुंचे। जहां गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद बेतिया में शहीद स्मारक पर 1942 के शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद महाराजा पुस्तकालय बेतिया में एक आम सभा को संबोधित किया।

उन्होंने देश में बढ़ रहे नफरत की माहौल ,धार्मिक तनाव और टूटती भाईचारा का एकमात्र जिम्मेदार मोदी सरकार को बताया ।उन्होंने आम जनता से अपील किया कि आज एकजुट होकर बिहार के डबल इंजन की सरकार के विरुद्ध अपने मतों का इस्तेमाल कर उसे पराजित करें।

इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कोर ग्रुप के सदस्य डा . सुनीलम ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए चुनाव आयोग के कंधों पर सवार होकर भारतीय जनता पार्टी और उनकी डबल इंजन की सरकार दलित, कमजोर वर्ग तथा अल्पसंख्यकों को मतों से वंचित करने की मुहिम चला रही है। जो वोटर पहचान पत्र से मतदान किया जाता है ।जिस आधार कार्ड से सारे इकाइयों को संबद्ध किया गया है ।उसे दस्तावेज के रूप में नहीं माना जा रहा है। लोगों से उनके माता और पिता के जन्म प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं ।बिहार की जनता की एकजुटता इनकी मनसा को चकनाचूर कर देगी।

बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य का. चाँदसी प्रसाद यादव ने बिहार में बढ़ रहे कृषि संकट की चर्चा करते हुए बिहार में बंद पड़े सभी चीनी मिलों को चालू करने,गन्ना का मूल्य 550 रुपए घोषित करने , घटटौली पर रोक लगाने की मांग की ।उन्होंने यह अभी कहा कि वर्षा के अभाव में खेत में लगे धान सुख रहे हैं ।इसलिए बिहार सरकार अविलंब सिंचाई की व्यवस्था करे तथा फसल हर्जाना किसानों को दे।

 

Related Articles

Back to top button