बिहार की जनता भाजपा आरएसएस नीत एनडीए को सत्ता से बाहर करेगी -का. अशोक धवले
8 अगस्त को देशव्यापी आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा
बिहार की जनता भाजपा आरएसएस नीत एनडीए को सत्ता से बाहर करेगी -का. अशोक धवले
8 अगस्त को देशव्यापी आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा

जे टी न्यूज, पटना: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड अशोक धवले आज बिहार की राजधानी पटना माकपा कार्यालय जमाल रोड में प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार की जनता इस बार भाजपा आरएसएस नीत एनडीए को सरकार से बाहर करेगी।
माकपा बिहार राज्य कमिटी के दो दिन के राज्य कमिटी के बाद आज आयोजित प्रेस वार्ता 4में उन्होंने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और भयानक खौफ के साए में हर वर्ग के लोग आक्रांत हैं। परन्तु नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार के पर्व में व्यस्त है।
राज्य अभूतपूर्व सुखा का सामना कर रहा है किसान त्राहिमाम में हैं और सरकार कुंभकर्ण की नींद में है।
न कोई राहत न मुआवजा कोई सुध नहीं ले रही है यह सरकार।

उन्होंने कहा अपनी विफलता को ढकने के लिए सांप्रदायिक विद्वेष और जातिवादी घृणा परोसकर ये सरकार जनता की एकता को तोड़ने का हर संभव तरीका अख्तियार कर रही है।
परन्तु जनता इसे पहचान चुकी है और अपनी एकता को कायम रखते हुए इस बार महागठबंधन को पूर्ण बहुमत से इस जनविरोधी देशविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर क रेगी।
का. धवले ने कहा कि अपनी हार के डर से आरएसएस भाजपा ने चुनाव आयोग को लगाया है की बिहार के नागरिकों को विशेष मतदाता पुनरीक्षण के बहाने मतदान के अधिकार से वंचित कर दे। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय के सुझाव के बावजूद चुनाव आयोग ने आधार कार्ड या राशन कार्ड मानने से इंकार कर साबित कर दिया है कि चुनाव आयोग आरएसएस भाजपा के साथ मिलकर राज्य की जनता के संवैधानिक अधिकार को समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित है।

हमारी पार्टी और महागठबंधन के सभी घटक दल के एक एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर छूटे लोगो का नाम जोड़ने का कार्य करेंगे !
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सचिव ललन चौधरी, केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार मौजूद थे !


