पटना में दिनदहाड़े रिटायर्ड दरोगा की गोली मारकर हत्या

जेटीन्यूज़,
*पटना:*

राजधानी पटना में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने एक रिटायर्ड दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर मुसहरी टोला में घटी जहां आपसी रंजिश में हथियारबंद अपराधियों ने रिटायर्ड दरोगा सुनील सिंह उर्फ सिद्धि सिंह को गोली मारी।इस दौरान अपराधियों ने रिटायर्ड दरोगा को छह गोली मारी जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड दरोगा सुनील सिंह उर्फ सिद्धि सिंह 2 महीने पहले रांची के बरियातू थाने से दरोगा पद से रिटायर होकर गांव में रह रहे थे। मंगलवार को पशु का चारा लाने व बाजार जा रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव के ही सुरेश सिंह और उनके समर्थकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि 6 माह पहले आरोपी सुरेश सिंह के पुत्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिटायर्ड दरोगा आरोपी बनाए गए थे।
कहा जा रहा है कि इसी आक्रोश में सुरेश सिंह और उनके समर्थकों ने रिटायर्ड दरोगा की हत्या की है।

Related Articles

Back to top button