विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर किया गया जागरूक

विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर किया गया जागरूक जे टी न्यूज, खगड़िया: महिला एवं बाल विकास निगम, खगड़िया के तत्वाधान में संकल्प: हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से भदास खगड़िया सदर में विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम।
स्तनपान है नवजात का पहला टीका – पहला अधिकार!
लघु फिल्म के माध्यम से स्तनपान के महत्व पर ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक।
“जन्म के पहले घंटे में शिशु को कोलेस्ट्रम (पीला गाढ़ा दूध) देना है अमृत के समान।”
6 माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए – यही नवजात की पहली सुरक्षा है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी।
पहली बार माँ बनने पर ₹5000 व दूसरी बार बेटी के जन्म पर ₹6000 की मदद।
कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम को लेकर सभी उपस्थित सेविकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया एवं सभी ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर ली सामूहिक शपथ।
मौके पर डिस्ट्रिक्ट हब फिर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के जेंडर स्पेशलिस्ट, डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ, वन स्टॉप सेंटर के मनोसामाजिक परामर्शी, सदर परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका एवं निकटवर्ती आंगनवाड़ी सेविका मौजूद थी l

Related Articles

Back to top button