रोसड़ा में हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
रोसड़ा में हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
रोसड़ा /समस्तीपुर
रोसडा़ प्रखंड क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा और प्राथमिक विद्यालय भरत दास मंदिर में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें छात्रागण को हिंदी भाषा के महत्त्व और इसकी सुंदरता से परिचित कराया। विशिष्ट अतिथि ललन कुमार यादव, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक, वी एस एस कॉलेजिएट उच्च विद्यालय, बेगूसराय के मुख्य अतिथित्व में संपन्न इस समारोह के माध्यम से छात्राओं को हिंदी साहित्य, कविता और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिला।

प्रधानाध्यापक अमरनाथ झा की अध्यक्षता तथा हिंदी शिक्षिका शेफालिका के मंच संचालन में आयोजित इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्ष तथा छात्राओं द्वारा हिंदी के विषय में विचार प्रस्तुत किए गये, जो उनकी वाक्पटुता और हिंदी भाषा के प्रति आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। रोसड़ा बंद के आह्वान के कारण छात्राओं की सहभागिता कम रही किंतु भाग लेने वाली छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान वर्ग नवम की आन्या राज द्वितीय स्थान वर्ग नवम की हनी रानी तथा तृतीय स्थान वर्ग नवम की ही इशिका कुमारी को प्राप्त हुआ। प्राथमिक विद्यालय भरत दास के शिक्षक राजेश कुमार के द्वारा हिंदी दिवस पर कहा हिंदी नहीं हमारे देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी और अन्य नेताओं ने हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसका उपयोग किया था। हम हिंदी में लिखने पढ़ने और बोलने का संकल्प लेकर अपनी संस्कृति और विरासत को संजोने की जरूरत है।
![]()

