मधुबनी
खाद की कालावजारी एवं किसानों से धान अधिप्राप्ति नही किये जाने के बिरोध में राजद किसान प्रकोष्ठ के द्वारा नीतीश का किया गया पुतला दहन
खाद की कालावजारी एवं किसानों से धान अधिप्राप्ति नही किये जाने के बिरोध में राजद किसान प्रकोष्ठ के द्वारा नीतीश…
Read More »मधेपुर एवं घोघरडीहा में छिटपुट घटना को छोड़ कर शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न
मधेपुर एवं घोघरडीहा में छिटपुट घटना को छोड़ कर शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न जेटी न्यूज मधुबनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दसवें…
Read More »*पटना पहुंचे आईपीएस शिवदीप लांडे, व्यवस्था को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर मैनेजर से भिड़े*
*पटना पहुंचे आईपीएस शिवदीप लांडे, व्यवस्था को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर मैनेजर से भिड़े* *बिना किसी उद्घोषणा के आप इतने…
Read More »कांग्रेस के द्वारा भारतरत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई
कांग्रेस के द्वारा भारतरत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई जेटी न्यूज मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार…
Read More »मधुबनी जिला प्रशासन जदयू पार्टी की तरह काम कर रहा है-इंद्रजीत
मधुबनी जिला प्रशासन जदयू पार्टी की तरह काम कर रहा है-इंद्रजीत जेटी न्यूज मधुबनी। राजद जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने…
Read More »साहरघाट थाना के बैंगरा-अवारी मुख्य सड़क के समय मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत
साहरघाट थाना के बैंगरा-अवारी मुख्य सड़क के समय मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत जेटी न्यूज मधुबनी। साहरघाट थाना…
Read More »उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दशवे चरण के पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक आयोजित
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दशवे चरण के पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक आयोजित जेटी न्यूज मधुबनी। विशाल राज,उप…
Read More »उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दशवे चरण के पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक आयोजित जेटी न्यूज मधुबनी। विशाल राज,उप विकास आयुक्त,मधुबनी की अध्यक्षता में नगर भवन, मधुबनी में पंचायत आम चुनाव 2021 के दशम चरण के लिए नियुक्त सभी जोनल, सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बताते चलें कि 08 दिसंबर 2021 को जिले के दो प्रखंडों मधेपुर एवं घोघरडीहा में पंचायत चुनाव संपन्न होने हैं। मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मधेपुर के कुल 26 पंचायतों के लिए 335 मतदान केंद्र एवं घोघरडीहा के 17 पंचायतों के लिए 232 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। दसवें चरण के चुनाव में मधेपुर से जिला परिषद के 3, पंचायत समिति के 31, मुखिया के लिए 26 इतने ही सरपंच के लिए और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 319 एवं इतने ही पंचों के लिए चुनाव होने हैं। वहीं घोघरडीहा से जिला परिषद के 02, पंचायत समिति के 22, मुखिया के लिए 17 इतने ही सरपंच के लिए और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 222 एवं इतने ही पंचों के लिए चुनाव होने हैं। उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जोनल, सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान प्रारंभ हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर समय से ईवीएम मशीन पंहुचना सुनिश्चित करें। मतदान प्रारंभ होने के बाद सक्रियता दिखाते हुए सभी मतदान केंद्रों की गतिविधियों का जायजा लेते रहना आवश्यक है। यदि किसी मतदान केन्द्र पर मतदान समाप्ति के समय मतदाताओं की भीड़ हो तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को निश्चित रूप से प्रेषित करें। 08 दिसंबर को संपन्न होने वाले मतदान के बारे में विशेष जानकारी देते हुए, उप विकास आयुक्त महोदय ने बताया कि कुछ पंचायतों की भौगोलिक स्थिति एवं ईवीएम संग्रह केंद्र आर के कॉलेज से इनकी दूरी को देखते हुए मतदान समाप्ति का समय अपराह्न 04 बजे ही तय किया गया है। इनमें कुल 56 मतदान केंद्र शामिल हैं। बताते चलें कि ग्राम पंचायत बकुआ के मतदान केंद्र संख्या 205 से 213 तक, ग्राम पंचायत डारह के मतदान केंद्र संख्या 268 से 277 तक, भरगामा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 192 से 204 तक, ग्राम पंचायत बसीपट्टी के मतदान केंद्र संख्या 300 से 310 तक एवं ग्राम पंचायत गढ़गांव के मतदान केंद्र संख्या 311 से 319 तक में मतदान समाप्ति का समय अपराह्न 4 बजे सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सुचारू मतदान के लिए आज ही आपको अपने अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मतदान केंद्रों के हर छोटे बड़े रास्तों की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।उप विकास आयुक्त ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में सभी मतदान केंद्रों पर टैब के माध्यम से मतदाताओं की पहचान की व्यवस्था की गई है। ऐसे में जब कभी मतदान केंद्रों पर विजिट करें तो बायोमेट्रिक सिस्टम में कितने मतदाताओं की सूचना अपलोड हो सकी और वास्तविक वोटर टर्न आउट की जानकारी प्राप्त कर उसकी सूचना निश्चित रूप से कंट्रोल रूम को प्रेषित करें। मतदान केंदों पर विजिट के दौरान मतदान कर्मियों को सुचारू रूप से मतदान कार्य संचालित करने के निर्देश देने हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान से विधि व्यवस्था बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। ऐसे में मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान मोबाइल कभी स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में मतदान केंद्रों के आस पास भीड़ एकत्रित नहीं होने देना है। आपके द्वारा नियमित स्तर पर मतदान केंद्रों के विजिट करते रहना है और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को प्रेषित करनी है। मतदान निश्चित रूप से अपने निर्धारित समय सुबह के 7 बजे से शुरू हो जाना चाहिए। यदि किसी मतदान केंद्र पर मतदान समाप्तिके समय मतदाताओं की भीड़ रहती है तो इसकी सूचना अविलंब कंट्रोल रूम को प्रेषित करें एवं कतार में खड़े सबसे पिछले व्यक्ति से एक की संख्या से पर्ची वितरित किया जाय। इसके बाद आने वाले किसी भी व्यक्ति को मतदान में भाग लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक अधिकारियों की पुख्ता तैनाती की गई है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उप विकास आयुक्त महोदय ने बताया कि मधेपुर एवं घोघरडीहा प्रखंडों के मतदान सामग्रियों को समर्पित करने के लिए आर. के. कॉलेज, मधुबनी को चिन्हित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि तब तक अपने क्षेत्र में बने रहेंगे, जब तक आपके अधीन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न नहीं हो जाते। सभी प्रखंडों के रिजर्व ईवीएम आर. के. कॉलेज के परीक्षा भवन में जमा में जमा किए जायेंगे।मौके पर सुरेन्द्र राय, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी,शैलेन्द्र कुमार, जिला पंचायतराज पदाधिकारी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी,प्रभाकर तिवारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( मुख्यालय) के साथ साथ जिले के सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दशवे चरण के पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक आयोजित जेटी न्यूज मधुबनी। विशाल…
Read More »बिस्फी प्रखंड मुख्यालय में भारतरत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण
बिस्फी प्रखंड मुख्यालय में भारतरत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण जेटी न्यूज बिस्फी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित…
Read More »बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव मे गैस लीकेज से लगी आग के लपेट में 9 लोग जख्मी चार लोगों की हालत नाजुक
बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव मे गैस लीकेज से लगी आग के लपेट में 9 लोग जख्मी चार लोगों की…
Read More »