भाजपा के शासन में देश में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा – सुभाषिनी अली सहगल गरीबों पर बुलडोजर राज नहीं चलने देंगे – ललन चौधरी
भाजपा के शासन में देश में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा – सुभाषिनी अली सहगल
गरीबों पर बुलडोजर राज नहीं चलने देंगे – ललन चौधरी

जे टी न्यूज,मधुबनी : आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी जिला कमेटी द्वारा रांटी में विशाल प्रतिरोध जनसभा आयोजित की गई, आयोजित सभा में माकपा के केंद्रीय नेत्री, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहगल, माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, माकपा के विधायक अजय कुमार , और माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती को फुल माला पाग डोपटा मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया गया, नेताओं देश और राज्य सरकार पर करारा हमला किया।महती सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राष्ट्रीय नेता सुभाषिनी अली सहगल ने कहा कि भाजपा के राज में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है, भाजपा का नाम भाजपा बुलडोजर पार्टी है, गरीबों पर बुलडोजर चल रहा है मोदी ने देश की हालात को खराब कर दिया, भाजपा ने देश में बेरोज़गारी की फौज खड़ा कर दिया, लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है,देश में एक रोजगार है वह है नफरत की रोजगार भाजपा ने देश के नौजवानों का भविष्य ख़तरे में डाल दिया,छात्र आत्महत्याएं कर रहा है, महंगाई से लोग त्रस्त है,

किसान मजदुरो की स्थिति काफी चिंताजनक है इस देश के किसान मजदूर नौजवान भाजपा को सत्ता से बाहर निकालने का कार्य करेगा, उन्होंने कहा कि गरीबों का जो हकमारी करेगा उसको सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है, इस देश में न्याय के लिए लाल झंडा लड़ते लड़ते कुर्बानी दिया है,हम एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे जिस जमीन पर हमारा वर्षों से घर है उसमें बुलडोजर नहीं चलेगा, मोदी राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, मोदी के नीतियों से बड़े लोगों को फायदा मिल रहा है हम सब को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, लाल झंडा हाथ में थामे रहिए और संघर्ष करते रहिए तभी देश की सुरत बदल सकती है । माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा बिहार में जो जमीन का कानून हैं उसको इमानदारी से लागू करने के बजाय उस कानून को रौंदा जा रहा है, उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस प्रशासन भूमाफिया का गठजोड़ चल रहा है यह सब सत्ता के संरक्षण में चल रहा है, अपराधी तांडव मचाया हुआ है इधर सरकार गरीबों पर बुलडोजर चलाकर ग़रीब को मार रहा है, जानबूझकर सोच-समझकर एक रणनीति के तहत गरीबों का घर रांटी में उजाड़ा गया,आज 20 वर्षों से से लगातार रांटी में लोग घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं यहां प्रशासन के मौजूदगी में भू-माफिया ने गरीबों के घरों में आग लगा दी और बुलडोजर से घर उजाड़ा गया, माकपा मांग करता है कि अविलंब सभी परिवारों को जमीन का पर्चा दिया जाए लाल झंडा के लोग संघर्ष में विश्वास करते हैं और हम इस लड़ाई को आगे तक ले जाएंगे।सभा को सीपीएम के विधायक अजय कुमार ने कहा कि रांटी का मामला माननीय उच्च न्यायालय में लंबित रहने के बाबजूद यहां के प्रशासन ने गरीबों के घरों को उजाड़ने का काम किया हम तो सिर्फ जमीन का जो कानून हैं उसको लागू करने की मांग करते हैं,हम इस सभी सवालों को पुरजोर तरीके से विधानसभा में रखेंगे , यहां के प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि प्रशासन जमीन संबंधी कानून को अध्ययन करे और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना बंद करे ।सभा को माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज सबसे ज्यादा गरीबों पर हमला हो रहा है, बिहार में दलित को उजाड़ा जा रहा है उसको पिटा जा रहा है दलित महिलाएं को सबसे ज्यादा उत्पीड़न किया जा रहा है, बिहार की हालत बेहद गंभीर है यहां प्रशासन मनमानी तरीके से काम कर रहा है और सत्ता संरक्षित अपराधी गरीबों को निशाना बना रहा है हम सभी लाल झंडा के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव, सचिव मंडल सदस्य रामनरेश यादव,सचिव मंडल सदस्य रामजी यादव, सत्यनारायण यादव, दिलीप झा, शशिभूषण प्रसाद, बाबूलाल महतो, रामकृष्ण प्रेम कान्त दास,सोनधारी यादव, बिन्दु यादव, रामनारायण यादव, अशोक यादव, कैलाश पासवान,रेखा देवी ने संबोधित किया जबकि सभा की अध्यक्षता रामजी यादव ने किया और मंच का संचालन माकपा के जिला कमेटी सदस्य राजेश कुमार मिश्र ने किया।


