उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार।
🔊 Listen This News रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के 22 उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र और 23 समस्तीपुर लोकसभा सुरक्षित क्षेत्र में मतदान चुनाव सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीँ समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान का वितरण श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर से किया। जबकि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का […]
रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के 22 उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र और 23 समस्तीपुर लोकसभा सुरक्षित क्षेत्र में मतदान चुनाव सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीँ समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान का वितरण श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर से किया। जबकि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का वितरण केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर से किया है। वहीँ मतदान कर्मियों को एक-एक बैग दिया गया है, जिसमें सभी आवश्यक चुनाव सामग्री रखने के लिए। ईवीएम और वीवीपैट मशीन पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट के माध्यम से हर बूथों पर पहुंचाया जाएगा। मतदान कराने वाले कर्मियों को चुनाव से संबंधित जानकारी भी दीया गया है।
चुनाव सामग्री वितरण को लेकर दोनों जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्था किया गया था। मतदान करने वाले कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।। वहीं किसी को कहीं कुछ समझने में दिक्कत होने पर उसकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी दिवेश सेहरा, पुलिस कप्तान हरप्रीत कौर और अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारियों ने सामग्री वितरण का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी कर्मी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो रहे थे।