सुपौल डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति 2025-26 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

-अब तक 8892 किसानों का लगभग 140 करोड़ रूपये भुगतान किया जाय चुका है।




सुपौल डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति 2025-26 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

-अब तक 8892 किसानों का लगभग 140 करोड़ रूपये भुगतान किया जाय चुका है।


जे टी न्यूज़ सुपौल(शिव शंकर प्रसाद)। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति 2025-26 की समीक्षा बैठक जिलधिकारी के वेश्म में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी सुपौल, प्रबंध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक सुपौल एवं सभी प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भाग लिए। समीक्षा के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति हेतु प्राप्त कुल लक्ष्य 140991 डज् में से 66642 एम.टी धान लगभग खरीफ लिया गया है जो कुल धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य का 47 प्रतिशत है। धान की खरीद की मात्रा एवं प्रतिषत में से सुपौल लक्ष्य में दूसरा स्थान पर है एवं धान खरीद का औसत राज्य के औसत से अधिक है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दिये गये दैनिक लक्ष्य के अनुरूप सभी किसानों से धान अधिप्राप्ति करने का निदेष दिया गया। साथ धान अधिप्राप्ति धीमी गति से करने वाले समितियों का लक्ष्य कटौती कर अन्य तेजी से धान अधिप्राप्ति करने वाले समितियों को आवंटित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा पृच्छा करने पर प्रबंध निदेशक के द्वारा बताया गया कि अब तक 8892 किसानों का लगभग 140 करोड़ रूपये भुगतान किया जाय चुका है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को माह जनवरी 2026 तक धान अधिप्राप्ति पारदर्षी तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button