आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे सरकार :- कुलानन्द
आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे सरकार :- कुलानन्द

जे टी न्युज, सहरसा : बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ सम्बद्ध बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सीटू सहरसा के बैनर तले सुपर मार्केट कला भवन सहरसा से अपनी मांगों को लेकर आशा को स्थाई करना होगा सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को 26000 हजार रूपया प्रति माह देना होगा आदि मांगों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकालकर शिविल सार्जन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन के माध्यम से सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा। सीटू नेता कुलानन्द कुमार ने कहा आशा फैसिलिटेटर संघ का मांग जायज है बिहार के डबल इंजन सरकार मजदूर विरोधी सरकार है आशा गांव के अंतिम लोगों का काम करते हैं सरकार चंद पूंजीपति वर्ग के हित में काम कर रहे हैं मजदूर विरोधी चार लेवर कोर्ड बील लाकर मजदूर के घाव पर नमक छिड़क रहे हैं सरकार सभी संविदा कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए वही आशा फैसिलिटेटर संघ जिला मंत्री कुमारी ज्योतिष रानी ने कहा सरकार आशा के साथ सोतेला व्यवहार कर रहे हैं सरकार आशा एवं फैसिलिटेटर को पूर्व में काम किए गए मजदुरी भुगतान किया जाय उपस्थित आशा अमृता कुमारी पूनम कुमारी,मिलन कुमारी किरण देवी रंजन कुमारी हीरा कुमारी सुनीता देवी रीता कुमारी श्वेता कुमारी मंजू कुमारी मोनी कुमारी पुनीता कुमारी ललिता देवी मीरा देवी सीमा शर्मा फैसिलिटेटर संघ मोहन मुखिया सच्चिदानंद यादव आदि मौजूद थें।



