सीएम साइंस कॉलेज में कार्यरत दिल्ली की डॉ सुमन दीप कौर ने किया विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग में योगदान
डॉ कौर के 51 शोध आलेख प्रकाशित, 25 से अधिक सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में कर चूकी है शोध-पत्र वाचन।
सीएम साइंस कॉलेज में कार्यरत दिल्ली की डॉ सुमन दीप कौर ने किया विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग में योगदान
डॉ कौर के 51 शोध आलेख प्रकाशित, 25 से अधिक सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में कर चूकी है शोध-पत्र वाचन।

जे टी न्यूज़, दरभंगा : सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा में कार्यरत दिल्ली की डॉ सुमनदीप कौर ने स्थानांतरण के उपरांत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में विभागाध्यक्ष के समक्ष अपना योगदान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भौतिक विभागाध्यक्ष प्रो मो नौशाद आलम, प्रो अरुण कुमार सिंह, प्रो सुरेन्द्र कुमार, डॉ दीपक कुमार तथा डॉ पूजा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। विभागीय शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ कौर का स्वागत किया। प्रो आलम ने डॉ कौर का स्वागत करते हुए कुलपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे विभाग को एक अच्छी शिक्षिका दिया है। हम सभी काफी प्रसन्न है, क्योंकि उनके आने से विभाग एवं छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा।

डॉ कौर ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रीमियर कॉलेज से यहां आना और भी अच्छा लग रहा है। मेरी विशेष रुचि शोध-कार्य में रही है, जिसके लिए यहां मुझे ज्यादा अवसर मिलेगा। उन्होंने बी एससी, एम एससी की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी कर जेआरएफ क्वालीफाई के उपरांत दिल्ली टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय दिल्ली से पीएचडी उपाधि प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि डॉ कौर का अब तक 51 आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 25 से अधिक सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में अपना शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं। वे 2017 से 25 तक हर वर्ष लगातार आठ बार शोध-कार्य हेतु दिल्ली टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा पुरस्कृत हो चुकी हैं। उन्हें एलईडी में भारत सरकार द्वारा एक पेटेंट भी मिला हुआ है।