नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू के प्रति बढ़ा जनसमर्थन

नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू के प्रति बढ़ा जनसमर्थन

निशांत कुमार बने युवा आइकॉन : आचार्य राकेश पासवान शास्त्री

जे टी न्यूज, बेलदौर:


जनता दल यूनाइटेड की सांगठनिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर बुधवार को जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बेलदौर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आमजन का विश्वास जदयू के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद त्यागने के बाद से ही राज्य के लोगों में नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति, सम्मान और भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। यही कारण है कि विपक्ष घबराहट में उन पर परिवारवाद जैसे निराधार आरोप लगाने लगा है।
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों के विशेष आग्रह पर राजनीति में कदम रखा है। वे शिक्षित, योग्य एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विभागीय व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में प्रभावी पहल की है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार और कई प्रकार की खामियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही बेलदौर प्रखंड जदयू कमेटी का पुनर्गठन कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार और निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी को गांव-गांव तक सशक्त एवं धारदार बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के खगड़िया नगर परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button