दियारा वासियों के लिए अप्रोच पूल दे बिहार सरकार :पप्पू यादव

दियारा वासियों के लिए अप्रोच पूल दे बिहार सरकार :पप्पू यादव

जे टी न्यूज, पटना :
दियारा क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से जे पी सेतु के समानांतर एन एच 139 डब्लू के पिलर संख्या 16 से ग्राम पंचायत नकटा दियारा (नायटोला) तक सिक्स लेन पथ के लिए एप्रोच रोड निर्माण के लिए जे पी सेतु पिलर संख्या एक के पास आम सभा का आयोजन किया गया .जिसमें दियारा क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित थे .दियरा विकास संघ समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया सांसद मौजूद थे .पप्पू यादव ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार दियारा वासियों को जल्द से जल्द अप्रोच पूल दे .बिहार के नेता ही दियारा का विकास नहीं होना देना चाहते है .देश में विगत १२ सालों में 123 बार प्रश्न पत्र लीक हुआ है .पप्पू यादव ने कहा की हम सब एकजुट होकर इस लड़ाई को जीतेंगे .टाल और दियारा के लोग सबसे संघर्षपूर्ण जीवन जीते है .इस पूल के लिए हम सब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे .मैं इस मसले को लेकर नितिन गडकरी साहब से मिलेंगे .हम अप्रोच पुल लेकर रहेंगे ये हमारा वादा है .
कार्यक्रम को पप्पू राय,शिवनाथ मंडल,मनोज कुमार यादव ,पूर्व जिला परिषद सदसय चंद्रेश्वर प्रसाद राय ,यद्दू प्रसाद यादव ,रघुवीर राय ,अजय यादव ,संजय जी ,श्याम बहादुर,प्रेम चंद सिंह ,राजू दानवीर ,राम अवधेश बाबू ,संजय प्रसाद यादव ,मनोज प्रसाद यादव -सहित दियार इलाके के सभी जन प्रतिनिधि सहित आम लोग शामिल थे .कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन यादव ने किया .

Related Articles

Back to top button