पार्टी का हर पदाधिकारी और साथी जन सुराज परिवार, दिल से जुड़कर उठाएंगे आवाज
पार्टी का हर पदाधिकारी और साथी जन सुराज परिवार, दिल से जुड़कर उठाएंगे आवाज

जे टी न्यूज, सुपौल।(ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव) :जन सुराज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के निर्देशों के आलोक में संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर रविवार को जिला संगठन की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव नवल किशोर सिंह, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी शशि यादव, कोसी प्रभारी इंद्रदेव साह, महिला संगठन क्षेत्रीय प्रभारी काजल कुमारी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तपेश्वर भारती, मधेपुरा किसान जिलाध्यक्ष अनिल कुमार और सहरसा जिलाध्यक्ष अमृत राज शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों को पार्टी का प्रतीक पीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महासचिव नवल किशोर सिंह ने कहा कि जिस तरह सुपौल में जन सुराज के पदाधिकारी काम कर रहे हैं। इससे दावा करना चाहूंगा कि आने वाले समय में जन सुराज के लिए सुपौल मॉडल जिला होगा। उन्होंने कहा कि अगर एक आदमी संकल्प लेता है और जज्बे के साथ काम करता है वहीं एक आदमी ही इतिहास लिखता है। उन्होंने कहा कि यह दौरा यहां के संगठन की समीक्षा को लेकर था और यह सफल दौरा रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम को देखकर हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। अगर 10 हजार में चुनाव नहीं खरीदा जाता तो जन सुराज इतिहास लिखता लेकिन इसके बाद भी जनसुराज के साथी हार नहीं मानें। जिस तरह सरकार आमलोगों का शोषण करने में लगी है इससे पूरी तरह निश्चित रहे कि बदलाव की हवा जरूर बहेगी और बिहार की जनता सरकार बदलने का काम करेगी।
एक महीने से चल रहे अभियान में जनसुराजी सोच वाले लोगों का मिला साथ:
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जन सुराज पार्टी जिला संगठन के एकल पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के बाद पिछले करीब एक महीने से प्रखंड स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए अभियान चलाया गया। नए सिरे से पार्टी गठन के लिए एक-एक कार्यकर्ता और जनसुराज की सोच से प्रभावित लोगों के घर जाकर उन्हें जन सुराज से जोड़ा गया। पार्टी के एकल पदाधिकारियों ने सामूहिक प्रयास के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। पार्टी का हर पदाधिकारी और साथी जन सुराज परिवार की तरह है और अब सब मिलकर आमलोगों की आवाज बनेंगे। उन्होंने बताया कि एक पदाधिकारियों की सहमति और प्रखंड का एक-एक लोगों का घर घूमकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी की सूची तैयार की गई है जिसे पार्टी को सौंपा गया है। राज्य से स्वीकृति के बाद जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी का मनोनयन किया जाएगा। कार्यक्रम को महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, मुख्य प्रवक्ता रीति झा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, पिपरा की गायत्री कुमारी, सुपौल बलहा की सबीना खातून, अंजली यादव, सरिता पाठक, पूजा कुमारी, नीतू भारती, पिंकू कुमारी, किरण देवी पावत्री देवी, वरिष्ठ महिला नेता मीनू कुशवाहा, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, युवा जिलाध्यक्ष मो. मजहर आलम ने भी संबोधित किया। मौके पर किसान जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद मस्ताना, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. दारेन रशीद, जिला सलाहकार मो. दाउद, डॉ. धीरेन्द्र कुंवर, सिद्दीनाथ मिश्रा, संजय यादव, योगेंद्र यादव, अनमोल कुमार भारती, मनोरंजन कुमार झा, नीतीश कुमार, संतोष कुमार, बबलू बिहारी, पप्पू कुमार, पिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
भ्रष्टाचार और भ्रष्ट पदाधिकारियों को लगाया जायेगा अंकुश, अब नहीं चलेगी मनमानी:

कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला संगठन का नवनिर्माण अब अंतिम चरण में है। जुलाई-अगस्त तक जिला संगठन का पंचायत स्तर पर विस्तार हो जायेगा। पार्टी की मजबूती के बाद जिला जन सुराज भ्रष्टाचार और भ्रष्ट पदाधिकारियों पर अंकुश लगाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव की शुरुआत जिला से होगी और जिला जन सुराज नई व्यवस्था कायम करेगा। अब भ्रष्टाचार और भ्रष्ट पदाधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। इसके अलावा उन्होंने सरकारी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि लगातार एक दशक सुपौल अंचल के सीओ भ्रष्ट निकले। अब किशनपुर तत्कालीन सीओ सुशीला कुमारी भी अपने भ्रष्टाचार कारनामों के कारण कार्रवाई की जद में है। उन्होंने कहा कि किसान सलाहकारों को करोड़ों रूपए का घोटाला हो गया। लगभग सभी विभाग में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुका है। जिला जन सुराज की पहल पर कई पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई। लेकिन अब और भी मजबूती से जिला को भ्रष्टाचार मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला जन सुराज आम आदमी की आवाज बनने का काम करेगा।
