भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

जे टी न्यूज,मधुबनी

मधुबनी जिला भाजपा के कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण अभियान चलाया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि पेड़ लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है। वृक्ष हमें प्राणवायु, यानी ऑक्सीजन, देते हैं, जो जीवन के लिए सबसे ज़रूरी है। वे प्रदूषण को कम करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी को कटने से बचाते हैं, और कई जीवों का घर होते हैं।
​अगर हम आज पेड़ नहीं लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी को हम एक बंजर और प्रदूषित धरा सौंप कर जाएंगे, जहाँ जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ हवा ,हरा भरा धरती छोड़कर जाना चाहिए ये धरती हमारी माँ है ।इसी से हमारा पोषण होता है ये हमे पानी,हवा ,जीवन देती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर व धरती को हरा भरा रखने के लिए आइये हम सभी संकल्प ले की प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएंगे ।

Related Articles

Back to top button