नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, 15 जुलाई को होगा उद्घाटन

नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, 15 जुलाई को होगा उद्घाटन

जे टी न्यूज, कुशेश्वरस्थान :
दरभंगा जिले के उच्च शिक्षा परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में शैक्षणिक सत्र 2026–30 के लिए नामांकन प्रारंभ होते ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। अब तक विभिन्न विषयों में कुल 67 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जिनमें हिंदी में 33, इतिहास में 24, राजनीति विज्ञान में 8, समाजशास्त्र एवं अंग्रेज़ी में 1-1 विद्यार्थी शामिल हैं।

महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन 15 जुलाई 2026 को बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा, शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

महाविद्यालय के प्रारंभ होने से कुशेश्वरस्थान एवं आसपास के ग्रामीण एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब स्नातक स्तर की शिक्षा के लिए दूरस्थ महाविद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध होगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा आगामी दिनों में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर नामांकन कराने की अपील की गई है।

यह जानकारी प्राचार्य डॉक्टर केपी यादव ने दी।।

Related Articles

Back to top button