साईबर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा : साईबर ठगी करने वाले ठग दंपत्ति गिरफ्तार

साईबर ठगी करने वाले गिरोह पर शिकंजा : साईबर ठगी करने वाले ठग दंपत्ति गिरफ्तार


जे टी न्यूज़, मधुबनी : मधुबनी जिला अन्तर्गत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हराजगंज गुड्डी गाछी वार्ड नंबर-27 की एक महिला द्वारा साईबर ठगी से संबधित एक आवेदन साईबर थाना, मधुबनी को प्राप्त हुआ। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर थाना, मधुबनी द्वारा कांड संख्या-30/26, दिनांक-14.07.2026, धारा-318(4)/319(2)/112(2)/61(2) / 3 (5) बी०एन०एस० एवं 66 (सी) / 66 (डी) आई०टी० एक्ट-2000 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
उक्त मामले को पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) द्वारा गंभीरता से लेते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी के क्रम में रहिका थाना क्षेत्र से एक महिला एवं उनके पति विजय चंद्र पाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

विधिवत तालाशी के क्रम में इनके पास से बैंक पासबुक, मोबाईल, मोहर, चेकबुक बरामद किया गया हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों के द्वारा बताया गया कि समूह लोन के नाम पर विभिन्न महिलाओं का बैंक खाता खुलवाकर, एटीएम, चेकबुक एवं अन्य कागजात तथा महिलाओं के नाम पर नया सीम लेकर अपने पास रख लेते हैं एवं विभिन्न राज्यों (असम, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक एवं अन्य राज्य) के संगठित साइबर अपराधियों से मिलकर करोड़ो रूपया का साइबर ठगी का घटना को अंजाम देते हैं। वर्तमान में इनके बैंक खाता पर कुल 91 साइबर शिकायत भी दर्ज है। बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार ठग दम्पत्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। इस गिरोह में संलिप्त अन्य सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा हैं एंव अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त विजय चंद्र पाल, पे०-स्व० रामपाल यादव, सा०-राम चौक मस्जीद, थाना-नगर जिला-मधुबनी व
एक महिला है.

गिरफ्तार अभियुक्त से बैंक पासबुक-53
,मोबाईल:-04
, मोहर-22,चेक बुक:-47 बरामद किया गया है.

Related Articles

Back to top button