जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पर चापाकल नहीं, नल से नही निकल रहा है जल शाम होते ही स्टेशन अंधेरा में हो जाता तब्दील
जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पर चापाकल नहीं, नल से नही निकल रहा है जल
शाम होते ही स्टेशन अंधेरा में हो जाता तब्दील

जे टी न्यूज़, जयनगर(सुरेश कुमार गुप्ता): सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर नेपाली स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है चापाकल एवं नल से पानी ना मिलने के कारण यात्रियों को पीने के पानी के लिए यात्रियों को 20 खर्च कर बोतल बंद पानी मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है ।वही यात्री सुविधा को लेकर विश्राम वाले एवं सार्वजनिक शौचालय एवं यूरिनल के अभाव के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शाम में लाइट न होने के कारण पूरा स्टेशन परिसर अंधकार में हो जाता है वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को डर के माहौल में मजबूरी में रहना पड़ता है। यदि किसी यात्री को ट्रेन छूट जाए तो मजबूरी में उसे भारतीय रेलवे स्टेशन पर रहकर समय काटना पड़ता है। वही दूसरी ओर परिचालन मैं किसी प्रकार की यात्री सुविधा, यात्री सुरक्षा, मालगाड़ी की बढ़ोतरी नहीं की गई। नेपाली रेलवे स्टेशन मास्टर एस एल मीना ने बताया लगभग सामान दिनों में प्रतिदिन 400 से 700 यात्री टिकट कटता है ।यात्रियों की यदि भीड़ ज्यादा होती है उसे दिन असमंजस की स्थिति बनी रहती है। ट्रेन उद्घाटन से लेकर आज तक किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का घोर अभाव है साथ ही सुरक्षा के नाम पर यहां कोई व्यवस्था नहीं है आए दिन सीट को लेकर ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारपीट होना आम बात हो गई है ।

इंडो भारत नेपाल समझौता एक्सप्रेस परिचालन के लगभग 5 साल पूरा होने पर किसी प्रकार का यात्री सुविधा में कोई बदलाव नहीं। 2 अप्रैल 22 को जयनगर से जनकपुर ट्रेन परिचालन का उद्घाटन भारत एवं नेपाल से प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झंडा दिखाकर हुआ था। 3 अप्रैल से आम यात्रियों के लिए नेपाली ट्रेन का परिचलन शुरू जारी है। यात्री सुविधा विस्तार के नाम पर जयनगर जनकपुर रेल खंड पर विभिन्न स्टेशनों यात्री सुविधा की स्थिति जस की तस है। ट्रेनों का परिचालन दिन में ही होता है। वर्तमान में अवध से लेकर मिथिला विस्तार को लेकर अयोध्या से जनकपुर साप्ताहिक ट्रेन चलाने का योजना पर काम चल रहा है वहीं दूसरी ओर यात्री सुविधा की स्थिति उद्घाटन से लेकर आज तक जस की तस बनी हुई है।.


