धान रोपाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने

जमीन विवाद ने पकड़ा तूल; पीड़ित ने लगाया जमाबंदी तुड़वाकर कब्जे का आरोप

धान रोपाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने

जमीन विवाद ने पकड़ा तूल; पीड़ित ने लगाया जमाबंदी तुड़वाकर कब्जे का आरोप

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) करगहर थाना क्षेत्र के धनेज सिवान में धान रोपाई के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित दशरथ सिंह ने आरोप लगाया कि जिस खेत पर वर्षों से उनका कब्जा था,उसी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा धान की रोपाई कर दी गई। उनका कहना है कि वर्ष 1970 से उक्त भूमि उनके कब्जे में थी तथा उसकी जमाबंदी खुली हुई थी और नियमित रूप से रसीद भी कट रही थी।
दशरथ सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर उनकी जमाबंदी रद्द करा दी। उन्हें लगभग 10 दिन पहले इस संबंध में जानकारी मिली। उनका कहना है कि इसके बाद संबंधित लोगों ने जमीन पर कब्जा कर धान की रोपाई शुरू कर दी।
पीड़ित ने बताया कि न्याय की उम्मीद में वे लगातार थाना और अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहें हैं। इस संबंध में उन्होंने करगहर अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
दशरथ सिंह के अनुसार, अंचलाधिकारी ने उन्हें मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मौके पर दशरथ सिंह,सर्वजीत सिंह एवं रणजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button