रतनपट्टी गाँव में बैंगा पुल निर्माण को बने डायवर्सन पर पलटने से बचा 18 चक्का ट्रक,

पूरे दिन ट्रक फंसे रहने के कारण मधेपुरा-मुरलीगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा।

रतनपट्टी गाँव में बैंगा पुल निर्माण को बने डायवर्सन पर पलटने से बचा 18 चक्का ट्रक,

पूरे दिन ट्रक फंसे रहने के कारण मधेपुरा-मुरलीगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा।

जे टी न्यूज़, मुरलीगंज, मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र के रतनपट्टी गाँव होकर मीरगंज-मुरलीगंज को जोड़ने वाली लिंक रोड में बैंगा नदी पुल निर्माण को लेकर बने डायवर्जन पर सोमवार की रात एक 18 चक्का ट्रक पलटने से बाल बाल बच गए। डायवर्जन की उंचाई-चौराई कम रहने के कारण बड़े वाहनो की आवा-जाही खतरनाक साबित हो रहा है।
मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग से रतनपट्टी होकर मधेपुरा की ओर जाने वाले लिंक रोड पर बने जर्जर डायवर्जन में ट्रक फंस जाने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मधेपुरा से मुरलीगंज की ओर आ रहा रंग और पुट्टी से लदा एक 18 चक्का भारी ट्रक मध्य रात्रि में डायवर्जन की कच्ची मिट्टी पर धंसने के कारण सड़क किनारे गढ़े में जा फंसा। ट्रक के एक तरफ झुक जाने से उस पर लदी सामग्री के साथ पलटने का खतरा बना हुआ है, वहीं इस हादसे के कारण इस रास्ते पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। गौरतलब हो कि मीरगंज रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके कारण रेलवे ढाला के पास मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। ऐसी स्थिति में मधेपुरा से मुरलीगंज और बिहारीगंज की ओर जाने के लिए यही रतनपट्टी वाला बायपास डायवर्जन एकमात्र रास्ता बचा था। अब इस इकलौते वैकल्पिक मार्ग पर भारी ट्रक के फंस जाने से छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बेहद फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों में इससे काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक ने पुराने पुल को तोड़ने से पहले डायवर्जन का निर्माण तो कराया, लेकिन उसमें केवल बालू और कच्ची मिट्टी भर दी गई, जिससे आए दिन भारी वाहन धंस रहे हैं। हाल ही में मानकों की अनदेखी और खराब डायवर्जन को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद संवेदक ने ईंट-सोलिंग बिछाकर रास्ता दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, बिना पुख्ता इंतजाम किए ही डायवर्जन पर भारी वाहनों का दबाव जारी रहा, जिसका नतीजा इस बड़े हादसे के रूप में सामने आया है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। फंसी हुई गाड़ी को निकालने व आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button