स्ट्रांगर बोनस , बेटर जॉइंट्स , हेअल्थी इंडिया विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

स्ट्रांगर बोनस , बेटर जॉइंट्स , हेअल्थी इंडिया विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


जे टी न्यूज़, पटना : बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (BOA) द्वारा IOA Bone and Joint Week 2026 के अवसर पर Stronger Bones, Better Joints, Healthy India विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन में हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोबोटिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका तथा समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वस्थ हड्डियाँ और मजबूत जोड़ ही स्वस्थ भारत की नींव हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, अध्यक्ष, बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने की। इस अवसर पर डॉ. रितेश रुनु, सचिव, बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन, लायन माधवी, अध्यक्ष, लायंस क्लब पाटलिपुत्र आस्था तथा लायन संगीता नंदा, डी.जी., लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322E, डॉ जीवेंद चौधरी , डॉ अर्नब सिन्हा, डॉ विवेकानंद उपाध्याय, dr N P Deepak, Dr Neeta Nath, Dr इंडोनील, dr Alka,, vikash, dr Manoj, dr Rohit, dr komal, सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए पाँच महत्वपूर्ण सुझाव दिए:
पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करें।
प्रतिदिन 20–30 मिनट धूप लें।
रोज़ कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें।
मांसपेशियों की शक्ति और संतुलन बनाए रखें।
पहली फ्रैक्चर होने से पहले ही बोन हेल्थ की नियमित जाँच कराएँ।


कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि “Stronger Bones, Better Joints, Healthy India” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प है। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने आम जनता से हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button