महात्मा फूले समता परिषद के समर्थन में उतरेगा अम्बेडकर रत्न मंडल संघ सम्राट अशोक का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान – अशोक कुमार राम जे टी न्यूज़ पटना:- आज पटना में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अम्बेडकर रत्न मंडल संघ के संयोजक अशोक कुमार राम, सुरेश कुमार एवं राजेश कुमार ने संयुक्त ब्यान जारी कर अशोक कुमार राम ने कहा एक सच्चे ज्ञानी लेखक का शब्द इतना तुच्छ कैसे हो सकता है । ये ब्यान से प्रतीत होता साजिश के तहत दिया ब्यान है । जिससे सम्राट अशोक के चाहने वाले व मानने वाले को अपमानित किया जाए । जबकि देश ही नहीं दुनिया में सम्राट अशोक के आदर्श को मानने वाले लोग है । सम्राट अशोक महान की तुलना औरंगजेब से करने वाले बयान से पूरे देश में लोगो में आक्रोश है । श्री कुमार ने कहा सम्राट अशोक ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांध कर प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया । अखण्ड भारत के निर्माण में प्रियदर्शी सम्राट अशोक का अतुलनीय योगदान रहा, उनके शासनकाल में बनाये गए नियमों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया, जिनके अशोक चक्र, स्तम्भ से देश की पहचान होती है । वैसे विश्व के महानतम शासकों में एक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान को,पद्मश्री सम्मान से सम्मानित नाटककार, कथाकार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा सम्राट अशोक महान को मुग़ल सम्राट औरंगजेब से तुलना करना अति निन्दनीय एवं ओक्षी मानसिकता का परिचायक है । उनके इस विवादित एवं अमर्यादित बयान से पूरा देश अपमानित हुआ है। देश में लगता है एक सोच समझ कर ट्रेंड चलाया जा रहा कभी महात्मा गांधी को विवादित बनाना और अभी सम्राट अशोक महान पर उनके योगदान को धूमिल करने का काम किया जा रहा है । अम्बेडकर रत्न मंडल संघ ने सरकार से मांग किया है कि ऐसे नाटककार दया प्रकाश सिन्हा का साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री सम्मान पुरस्कार के साथ-साथ दिये गए अन्य सभी पुरस्कारों को वापस लिया जाए तथा दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज की जाए । ताकि भविष्य में कोई भी समानित व्यक्ति किसी महापुरुष पर ब्यान देते समय मर्यादा का ख्याल रखे । यदि सरकार लेखक पर तुरंत करवाई नही करती है तो पूरे देश के दलित,महात्मा फूले समता परिषद के आंदोलन के साथ होकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ने भिड़ने की काम करेगी । सम्राट अशोक का अपमान नही ये पूरे देश का अपमान है हम सब मिलकर साजिशकर्ता को सबक सिखाएंगे ।

महात्मा फूले समता परिषद के समर्थन में उतरेगा अम्बेडकर रत्न मंडल संघ

सम्राट अशोक का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान – अशोक कुमार राम

 


जे टी न्यूज़

पटना:- आज पटना में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अम्बेडकर रत्न मंडल संघ के संयोजक अशोक कुमार राम, सुरेश कुमार एवं राजेश कुमार ने संयुक्त ब्यान जारी कर अशोक कुमार राम ने कहा एक सच्चे ज्ञानी लेखक का शब्द इतना तुच्छ कैसे हो सकता है । ये ब्यान से प्रतीत होता साजिश के तहत दिया ब्यान है । जिससे सम्राट अशोक के चाहने वाले व मानने वाले को अपमानित किया जाए । जबकि देश ही नहीं दुनिया में सम्राट अशोक के आदर्श को मानने वाले लोग है । सम्राट अशोक महान की तुलना औरंगजेब से करने वाले बयान से पूरे देश में लोगो में आक्रोश है । श्री कुमार ने कहा सम्राट अशोक ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांध कर प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया । अखण्ड भारत के निर्माण में प्रियदर्शी सम्राट अशोक का अतुलनीय योगदान रहा, उनके शासनकाल में बनाये गए नियमों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया, जिनके अशोक चक्र, स्तम्भ से देश की पहचान होती है । वैसे विश्व के महानतम शासकों में एक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान को,पद्मश्री सम्मान से सम्मानित नाटककार, कथाकार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा सम्राट अशोक महान को मुग़ल सम्राट औरंगजेब से तुलना करना अति निन्दनीय एवं ओक्षी मानसिकता का परिचायक है । उनके इस विवादित एवं अमर्यादित बयान से पूरा देश अपमानित हुआ है। देश में लगता है एक सोच समझ कर ट्रेंड चलाया जा रहा कभी महात्मा गांधी को विवादित बनाना और अभी सम्राट अशोक महान पर उनके योगदान को धूमिल करने का काम किया जा रहा है ।

अम्बेडकर रत्न मंडल संघ ने सरकार से मांग किया है कि ऐसे नाटककार दया प्रकाश सिन्हा का साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री सम्मान पुरस्कार के साथ-साथ दिये गए अन्य सभी पुरस्कारों को वापस लिया जाए तथा दया प्रकाश सिन्हा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज की जाए । ताकि भविष्य में कोई भी समानित व्यक्ति किसी महापुरुष पर ब्यान देते समय मर्यादा का ख्याल रखे । यदि सरकार लेखक पर तुरंत करवाई नही करती है तो पूरे देश के दलित,महात्मा फूले समता परिषद के आंदोलन के साथ होकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ने भिड़ने की काम करेगी । सम्राट अशोक का अपमान नही ये पूरे देश का अपमान है हम सब मिलकर साजिशकर्ता को सबक सिखाएंगे ।

Related Articles

Back to top button