लोकतंत्र का महापर्व में मतदातागण सादर आमंत्रित मतदान दिवस शनिवार 1 जून 2024 – प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह

लोकतंत्र का महापर्व में मतदातागण सादर आमंत्रित

मतदान दिवस शनिवार 1 जून 2024 – प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार 1 जून 2024 को लोकतंत्र का महापर्व में मतदाताओं को वोट डालने के लिए सादर आमंत्रित किया है। जिसके लिए बजापता शादी कार्ड जैसा आमंत्रण पत्र व बुलावा पत्र बनवाया गया है। उन्होंने कहा है भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 1 जून को भूल न जाना वोट डालने आने को। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा चुनाव के मंगल उत्सव की पावन मेला में मतदान करने हेतु आप निम्नांकित दिवस व समय पर सादर आमंत्रित हैं। निवेदक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी करगहर दर्शनाभिलाषी पीठासीन अधिकारी एवं समस्त मतदान दल स्वागत कर्ता बूथ लेवल अधिकारी गण। गिले शिकवे ना बहाना होगा, वोट डालने हर हाल में आना होगा।

Related Articles

Back to top button