अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी लू की स्थिति

अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी लू की स्थिति

जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर):
उत्तर बिहार के जिलों में 27अप्रैल से 01 मई 2024 तक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में अगले दो दिनों तक हल्के बादल आ सकतें हैं। वैसे मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 2 सए3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जिसके चलते लू की स्थिति बनी रह सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में मुख्यतया पछुआ हवा औसतन 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 40 से 50 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button