प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय’ के तत्वाधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया गया
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय’ के तत्वाधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया गया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: केशवचन्द ज्ञान निकेतन के प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान ‘प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय’ के तत्वाधान में चलाया जा रहा नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के अंतर्गत संस्था के प्रतिनिधि बि. के. शक्ति दीदी, बि. के. खुशबू दी, बि. के. सुशील जी, बि. के. विजय जी के निर्देशन में कक्षा पांचवी से दसवीं तक के लगभग 500 विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के समर्थन में प्रतिज्ञा दिलाया गया। संस्था के प्रतिनिधि ने बच्चों को संबोधित और प्रोत्साहित किया।
इस पुनीत कार्य के सराहना हेतु और अपना आभार प्रकट करने हेतु विद्यालय के एडमिन एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज श्रीमती रितु नैक्रिका ने संस्था के प्रतिनिधियों को मिथिला मिथिला परंपरा के पाग और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

सभी शिक्षक गण एवं बच्चों ने अगले 10 व्यक्तियों तक इस अभियान को पहुंचाने का भी संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अंग्रेजी की शिक्षिका श्रीमती आशा जी ने किया। इस कार्यक्रम का छायांकन विद्यालय के पुराने एवं टेक-सेवी शिक्षक श्री आदर्श कुमार ने किया।
x

