शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ ए आई एस एफ की बैठक संगठन विस्तार को लेकर बनाई गई रणनीति
20 सितंबर को होगा खगड़िया जिला का सम्मेलन
शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ ए आई एस एफ की बैठक
संगठन विस्तार को लेकर बनाई गई रणनीति
20 सितंबर को होगा खगड़िया जिला का सम्मेलन

जे टी न्यूज, परबत्ता, खगड़िया: नगर पंचायत परबत्ता में सी पी आई के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में शनिवार को छात्र संगठन ए आई एस एफ की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में छात्र हित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया।इसमें शिक्षा के निजीकरण,शैक्षणिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन के जिला परिषद की विस्तारित बैठक आयोजित की गयी।राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी आंदोलन व कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी।बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा,राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान,राज्य सह-सचिव सुशील उमाराज एवं राज्य उपाध्यक्ष सबीना खातून मौजूद थी।
संगठन के 90 वाँ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में खगड़िया से 15 छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे।बैठक की शुरुआत में जिला सचिव प्रशांत सुमन,जिलाध्यक्ष अनुराग कुमार और जिला सह-सचिव चार्ली आर्या ने अतिथियों का लाल गमछा,पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने के लिए छात्र समुदाय को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।आगामी 20 सितंबर को होने वाले खगड़िया जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए छात्रों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान प्रशासनिक मुकदमों से पीड़ित छात्र-छात्राओं के साथ संगठन खड़ा रहेगा और हरसंभव सहयोग करेगा।राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने संगठन के स्थापना दिवस की तैयारियों और आगामी आंदोलन और संगठन विस्तारीकरण एवं सभी स्कूल एवं कॉलेजों में सघन सदस्यता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र शक्ति को निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।उन्होंने छात्रों से आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।

राज्य सह-सचिव सुशील उमाराज ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी जमीनी पकड़ और सक्रिय सदस्य हैं। छात्र राजनीतिक पूरे देश में करवट ले रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली का जंतर मंतर एवं रांची, पटना सहित देश का कोना-कोना छात्र आंदोलन से उद्वेलित हो गया और तानाशाही सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।राज्य उपाध्यक्ष सबीना खातून ने कहा कि कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा।छात्र हित के मुद्दों को लेकर संघर्ष को गांव से लेकर जिला स्तर तक धार दी जायेगी।मौके पर राहुल कुमार, रितेश कुमार,सरवन कुमार,सन्नी कुमार, गुड़िया कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




