डॉ. राकेश कुमार ने आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
सुपौल के पद पर सुपौल जिला न्यायालय में योगदान किया।
डॉ. राकेश कुमार ने आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
सुपौल के पद पर सुपौल जिला न्यायालय में योगदान किया।

जे टी न्यूज, सुपौल: इससे पूर्व डॉ. राकेश कुमार पटना उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर पदस्थापित थे। न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उनके सुपौल में योगदान से न्यायिक कार्यों के प्रभावी एवं सुचारु संचालन को और गति मिलने की अपेक्षा है।
सुपौल जिला न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालयकर्मियों द्वारा डॉ. राकेश कुमार का स्वागत किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।
डॉ. राकेश कुमार ने इस अवसर पर न्यायिक कार्यों में न्याय की निष्पक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विधि के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

