भाकपा के पदयात्रा में उठाई गई भतखोड़ा बाजार में पुलिस चौकी की मांग की
भाकपा के पदयात्रा में उठाई गई भतखोड़ा बाजार में पुलिस चौकी की मांग की

जे टी न्यूज, मुरलीगंज, मधेपुरा :
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा का पदयात्रा बुधवार को सातवें दिन मुरलीगंज के जीतापुर से निकल कर सोनाय महाराज स्थान भतखोड़ा बाजार पहुंची। आम लोगों से संवाद के क्रम में पता चला कि बाजार और आसपास के इलाके में चोरी की घटना बराबर होती है, पूरा इलाका चोरों से परेशान है l
पदयात्री भाकपा नेताओं ने स्थिति के मद्देनजर भतखोड़ा बाजार में शीघ्र एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग पुलिस अधीक्षक मधेपुरा से की है।
मौके पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि मधेपुरा सहित सूबे बिहार में विधि व्यवस्था चर मरा सी गई है, अपराध उद्योग का रूप ले लिया है, कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है l
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में लूट मची है ,भीषण महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी से लोगों का जीना दुभर है l
देश के कर्णधार नौजवान एवं अन्नदाता किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं । छात्र आंदोलन को बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज कर दबाया जा रहा है, दलितों
अकलियतों एवं महिलाओं पर अत्याचार बदस्तूर जारी है l

उन्होंने कहा कि देश में फासीवादी और कॉर्पोरेट पक्षी सरकार को बदलना जरूरी है। तो चलिए एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाकपा की “”बदलाव जरूरी है रैली ,,में बड़ी संख्या में भाग लें l भाकपा के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि आमजनों को भोजन ,आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी सरकार को करनी है, लेकिन सरकार इस काम को करने में पूरी तरह से विफल है। सरकार आम जनों की नहीं कॉरपोरेटों की है l देश में अच्छे दिन नहीं सबसे बुरे दिन आ गए ,इसलिए बदलाव जरूरी है।
पदयात्रा में भाकपा नेता उमेश मेहता उर्फ मुखिया जी, श्याम सुंदर मंडल, विजय यादव, बिजेंदर ऋषिदेव, कुंदन ऋषिदेव, रविंद्र ऋषिदेव ,भूपेंद्र मंडल ,जयकुमार मंडल, राजेश कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल थे l

